Psalms146

करुणा से भरा परमेश्‍वर

1याह की स्तुति करो  !हे मेरे मन, यहोवा की स्तुति कर!2मैं जीवन भर यहोवा की स्तुति करता रहूँगा;जब तक मैं जीवित हूँ तब तकअपने परमेश्‍वर का भजन गाता रहूँगा।
3तुम प्रधानों पर भरोसा न रखना।तुम किसी मनुष्य पर भी भरोसा न रखनाक्योंकि उसमें उद्धार करने की शक्‍ति नहीं।4जब उसका प्राण निकलेगा तो वह मिट्टी में मिल जाएगा,और उस दिन उसकी योजनाएँ भी नष्‍ट हो जाएँगी।
5क्या ही धन्य है वह,जिसका सहायक याकूब का परमेश्‍वर है,और जिसकी आशा अपने परमेश्‍वर यहोवा पर है।6वह आकाश और पृथ्वी और समुद्रऔर जो कुछ उनमें है,सब का कर्ता है;वह सदा विश्‍वासयोग्य रहता है।7वह पिसे हुओं का न्याय करता है,और भूखों को रोटी देता है।यहोवा बंदियों को छुड़ाता है।8यहोवा अंधों की आँखें खोलता है;यहोवा झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है;यहोवा धर्मियों से प्रेम रखता है।9यहोवा परदेशियों की रक्षा करता है,और अनाथों और विधवाओं को संभालता है;परंतु दुष्‍टों के मार्ग को टेढ़ा-मेढ़ा करता है।
10यहोवा, सदा के लिए राज्य करता रहेगा;हे सिय्योन, तेरा परमेश्‍वर पीढ़ी से पीढ़ी तक राज्य करता रहेगा।याह की स्तुति करो  !

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9