Psalms145

परमेश्‍वर की महानता का स्तुतिगान

स्तुति का गीत। दाऊद का भजन।

1हे मेरे परमेश्‍वर, हे राजा,मैं तेरा गुणगान करूँगाऔर तेरे नाम को सदा-सर्वदा धन्य कहता रहूँगा।2मैं तुझे प्रतिदिन धन्य कहूँगा,और तेरे नाम की स्तुति सदा-सर्वदा करता रहूँगा।
3यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है,और उसकी महानता अगम्य है।4एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी से तेरे कार्यों की प्रशंसा,और तेरे पराक्रम का वर्णन करेगी।5मैं तेरे महिमामय ऐश्‍वर्य के प्रताप पर,और तेरे अद्भुत कार्यों पर ध्यान करूँगा।6लोग तेरे अद्भुत कार्यों के सामर्थ्य की चर्चा करेंगे,और मैं तेरी महानता का वर्णन करूँगा।7वे तेरी बड़ी भलाई को स्मरण करके उसकी चर्चा करेंगे,और तेरी धार्मिकता का गुणगान करेंगे।
8यहोवा दयालु और अनुग्रहकारी,क्रोध करने में धीमा और अति करुणामय है।9यहोवा सब के लिए भला है,और अपनी सारी सृष्‍टि पर दया करता है।10हे यहोवा, तेरी सारी सृष्‍टि तेरा धन्यवाद करेगी,और तेरे भक्‍त तुझे धन्य कहेंगे।11वे तेरे राज्य की महिमा का वर्णनऔर तेरे पराक्रम की चर्चा करेंगे,12कि वे मनुष्यों पर तेरे पराक्रम,और तेरे राज्य के महिमामय ऐश्‍वर्य को प्रकट करें।13तेरा राज्य सदा-सर्वदा का राज्य है,और तेरी प्रभुता पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है। 
14यहोवा सब गिरते हुओं को संभालता है,और सब झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है।15सब प्राणियों की आँखें तेरी ओर लगी रहती हैं,और तू उन्हें समय पर भोजन देता है।16तू अपनी मुट्ठी खोलता,और प्रत्येक प्राणी की इच्छा को पूरा करता है।
17यहोवा अपने सब मार्गों में धर्मीऔर अपने सब कार्यों में दयालु है।18यहोवा उन सब के निकट रहता हैजो उसे पुकारते हैं,अर्थात् जो उसे सच्‍चाई से पुकारते हैं।19वह अपने भय माननेवालों की इच्छा पूरी करता है,और उनकी दुहाई सुनकर उन्हें बचाता है।20यहोवा अपने सब प्रेमियों की तो रक्षा करता है,परंतु सब दुष्‍टों का नाश करता है।21मैं यहोवा की स्तुति करूँगा।सब प्राणी भी उसके पवित्र नाम को सदा-सर्वदा धन्य कहते रहें।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9