Psalms147
परमेश्वर द्वारा इस्राएल की पुनर्स्थापना
1याह की स्तुति करो !अपने परमेश्वर का भजन गाना अच्छा है;उसकी स्तुति करना मनभावना और उचित है।2यहोवा यरूशलेम को बना रहा है;वह इस्राएल के निकाले हुओं को इकट्ठा कर रहा है।3वह टूटे मनवालों को चंगा करताऔर उनके घावों पर मरहम-पट्टी करता है।4वह तारों की संख्या निर्धारित करता,और उनमें से एक-एक का नाम रखता है।5हमारा प्रभु महान और अति सामर्थी है;उसकी बुद्धि अपरंपार है।6यहोवा नम्र लोगों को संभालता है,परंतु दुष्टों को भूमि पर गिरा देता है।7धन्यवाद करते हुए यहोवा का गीत गाओ;वीणा बजाते हुए हमारे परमेश्वर का भजन गाओ।8वह आकाश को मेघों से भर देता है,और पृथ्वी के लिए वर्षा की तैयारी करता है,और पहाड़ों पर घास उगाता है।9वह पशुओं को और कौओं के बच्चों को जो पुकारते हैं,आहार देता है।10वह घोड़े के बल से प्रसन्न नहीं होता,और न ही मनुष्य के पैरों से आनंदित होता है।11यहोवा अपने भय माननेवालों से प्रसन्न होता है,अर्थात् उनसे जो उसकी करुणा की आशा लगाए रहते हैं।12हे यरूशलेम, यहोवा की प्रशंसा कर!हे सिय्योन, अपने परमेश्वर की स्तुति कर!13क्योंकि उसने तेरे फाटकों को छड़ों से दृढ़ किया है,और तेरे भीतर तेरे बच्चों को आशिष दी है।14वह तेरे प्रदेश में शांति बनाए रखता है;वह तुझे उत्तम से उत्तम गेहूँ से तृप्त करता है।15वह पृथ्वी पर अपनी आज्ञा भेजता है;उसका वचन बहुत तेज़ी से दौड़ता है।16वह ऊन के समान हिम गिराता,और राख के समान पाला बिखेरता है।17वह बर्फ के टुकड़े गिराता है;उसकी ठंड को कौन सह सकता है?18वह अपना वचन भेजकर उन्हें गलाता है;वह हवा चलाता है,और जल बहने लगता है।19वह याकूब को अपने वचन,और इस्राएल को अपनी विधियाँ और नियम बताता है।20उसने किसी और जाति के साथ ऐसा विशेष व्यवहार नहीं किया;और अन्य जातियों ने उसके नियमों को नहीं जाना।याह की स्तुति करो !Global Bible Initiative