Psalms144

राजा की प्रार्थना

दाऊद का भजन।

1यहोवा जो मेरी चट्टान है, धन्य है।वह मेरे हाथों को लड़नाऔर युद्ध करना सिखाता है।2वह मेरे लिए करुणामयऔर मेरा दृढ़ गढ़ है,वह मेरी चट्टान और मेरा छुड़ानेवाला है;वह मेरी ढाल और मेरा शरणस्थान है,जो मेरी प्रजा को मेरे अधीन कर देता है।
3हे यहोवा, मनुष्य क्या हैकि तू उसकी सुधि लेता है?या मनुष्य की संतान क्या हैकि तू उसकी कुछ चिंता करता है?4मनुष्य तो श्‍वास के समान है,उसके दिन ढलती हुई छाया के समान हैं।
5हे यहोवा, अपने स्वर्ग को झुकाकर उतर आ;पहाड़ों को छूकि उनसे धुआँ निकले!6बिजली चमकाकर शत्रुओं को तितर-बितर कर दे,और अपने तीर चलाकर उन्हें नाश कर दे।7ऊँचे स्थान से अपना हाथ बढ़ा;मुझे महासागर में से उबार,और परदेशियों के हाथ से छुड़ा ले।8उनके मुँह से छल की बातें निकलती हैं,और उनके दाहिने हाथ से धोखे के काम होते हैं।
9हे परमेश्‍वर, मैं तेरे लिए एक नया गीत गाऊँगा;मैं दस तारवाली सारंगी बजाकर तेरा भजन गाऊँगा।10तू राजाओं को विजय दिलाता है,और अपने दास दाऊद को विनाशकारी तलवार से बचाता है।11मुझे बचा, और उन परदेशियों के हाथ से छुड़ाजिनके मुँह से छल की बातें निकलती हैं,और उनके दाहिने हाथ से धोखे के काम होते हैं।
12हमारे पुत्र अपनी जवानी में विकसित पौधों के समान हों,और हमारी पुत्रियाँ महल के तराशे गए खंभों के समान हों।13हमारे खत्ते हर प्रकार की उपज से भरे रहें,और हमारी भेड़-बकरियाँ हमारे मैदानों में हज़ारों-हज़ार बच्‍चे जनें।14हमारे बैल हट्टे-कट्टे हों;हमारी शहरपनाह न टूटे,हमें बंधुआई में जाना न पड़े,और न हमारे चौकों पर रोना-पीटना हो।15क्या ही धन्य हैवह प्रजा जो ऐसी सुख-समृद्धि की दशा में हो!क्या ही धन्य हैवह प्रजा जिसका परमेश्‍वर यहोवा है!

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9