Psalms143

सहायता के लिए प्रार्थना

दाऊद का भजन।

1हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन;मेरे गिड़गिड़ाने की ओर कान लगा।अपनी सच्‍चाई में, और अपनी धार्मिकता में मुझे उत्तर दे।2अपने दास को दोषी न ठहरा,क्योंकि तेरी दृष्‍टि में कोई भी मनुष्य धर्मी नहीं है।
3शत्रु ने तो मुझे सताया है;उसने मेरा जीवन चकनाचूर करके मिट्टी में मिला दिया है।उसने मुझे बहुत दिन के मरे हुओंके समान अंधेरे स्थानों में डाल दिया है।4मेरी आत्मा भीतर ही भीतर व्याकुल है;मेरा मन उजाड़ पड़ा है।
5मैं बीते हुए दिनों को स्मरण करता हूँ;मैं तेरे सब कार्यों पर ध्यान लगाता हूँ;मैं तेरे हाथों के कार्यों पर विचार करता हूँ।6मैं तेरी ओर अपने हाथ फैलाए हुए हूँ;सूखी भूमि के समान मैं तेरा प्यासा हूँ।सेला।
7हे यहोवा, मुझे शीघ्र उत्तर दे,क्योंकि मेरा प्राण निकलने ही पर है।मुझसे अपना मुँह न छिपा,ऐसा न हो कि मैं कब्र में पड़े हुओं के समान हो जाऊँ।8भोर को अपनी करुणा की बात मुझे सुना,क्योंकि मैंने तुझ पर भरोसा रखा है।जिस मार्ग से मुझे जाना है,वह मुझे बता,क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ।9हे यहोवा, मुझे शत्रुओं से बचा ले;मैं तेरी शरण में आया हूँ।10मुझे सिखा कि मैं तेरी इच्छा कैसे पूरी करूँ,क्योंकि तू मेरा परमेश्‍वर है।तेरा भला आत्मा मुझे सीधे मार्ग पर ले चले।
11हे यहोवा, अपने नाम के कारण मुझे जीवित रख;तू जो धर्मी है, मुझे संकट से छुड़ा।12अपनी करुणा के अनुसार मेरे शत्रुओं का सत्यानाश कर,और मेरे सब सतानेवालों का नाश कर डाल,क्योंकि मैं तेरा दास हूँ।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9