Psalms142
संकट के समय प्रार्थना
दाऊद का मश्कील। उस समय की प्रार्थना जब वह गुफा में था।
1मैं यहोवा की दुहाई देता हूँ;मैं यहोवा के सामने ज़ोर-ज़ोर से गिड़गिड़ाता हूँ।2मैं उसके सामने अपना दुखड़ा रोता हूँ;मैं अपनी कठिनाई को उसके सामने प्रकट करता हूँ।3मेरी आत्मा मेरे भीतर व्याकुल होती थी,पर तू मेरे पथ को जानता था।मैं जिस रास्ते से जाता हूँ,वे उसी में मेरे लिए फंदा लगाते हैं।4दाहिनी ओर आँख उठाकर देख,कोई मेरी ओर ध्यान नहीं देता,मेरे लिए कहीं शरण नहीं रही;कोई मेरी चिंता नहीं करता।5हे यहोवा, मैंने तेरी दुहाई दी है;मैंने कहा, तू मेरा शरणस्थान है,जीवितों की भूमि पर तू मेरा भाग है।6मेरी पुकार को सुन,क्योंकि मैं बड़ी दुर्दशा में पड़ा हुआ हूँ;जो मेरे पीछे पड़े हैं उनसे मुझे बचा,क्योंकि वे मुझसे अधिक बलवान हैं।7मुझे बंदीगृह से निकालकि मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूँ।धर्मी लोग मेरे चारों ओर होंगे,क्योंकि तू मुझ पर उपकार करेगा।Global Bible Initiative