Psalms141
पाप और पापियों से सुरक्षा
दाऊद का भजन।
1हे यहोवा, मैं तुझे पुकारता हूँ;मेरे लिए फुर्ती कर!जब मैं तुझे पुकारूँ,तो मेरी ओर कान लगा।2मेरी प्रार्थना तेरे सामने सुगंधित धूप,और मेरा हाथ फैलाना तेरे लिए संध्या-बलि ठहरे।3हे यहोवा, मेरे मुख पर पहरा बैठा;मेरे होठों के द्वार की रखवाली कर।4मेरे मन को किसी बुरी बात की ओर फिरने न दे;मैं अनर्थकारियों के साथ दुष्टता के कार्यों में न लगूँ,और न मैं उनके स्वादिष्ट व्यंजनों में से कुछ खाऊँ।5धर्मी जन मुझे मारे तो यह करुणा होगी,और वह मुझे ताड़ना देतो यह मेरे सिर पर का तेल ठहरेगा;मेरा सिर उससे इनकार न करेगा।परंतु अनर्थकारियों के बुरे कामों के विरुद्ध मैं प्रार्थना में लगा रहूँगा।6जब उनके न्यायी चट्टान के पास गिराए जाएँगे,तो वे लोग मेरे वचन सुनेंगे,क्योंकि वे मधुर हैं।7अधोलोक के मुँह पर हमारी हड्डियाँ ऐसे बिखरी हुई हैं,जैसे भूमि पर हल चलाते समयढेले टूटकर बिखर जाते हैं।8परंतु हे यहोवा मेरे प्रभु,मेरी आँखें तेरी ही ओर लगी हैं;मैं तेरा शरणागत हूँ;तू मेरे प्राण की रक्षा कर।9मुझे उस फंदे से,जो उन्होंने मेरे लिए लगाया है,और अनर्थकारियों के जाल से बचा।10दुष्ट लोग अपने ही जालों में फँस जाएँ,पर मैं बचकर निकल आऊँ।Global Bible Initiative