Psalms140

रक्षा के लिए प्रार्थना

संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन।

1हे यहोवा, मुझे बुरे मनुष्यों से बचा ले;हिंसक लोगों से मेरी रक्षा कर।2उन्होंने मन में बुराई की योजनाएँ बनाई हैं;वे लगातार युद्ध भड़काते हैं।3उनका बोलना सर्प के काटने जैसा है;उनके होंठों के नीचेसाँप का सा विष रहता है।सेला।
4हे यहोवा, मुझे दुष्‍ट के हाथों से बचा ले,हिंसक लोगों से मेरी रक्षा कर;उन्होंने ऐसी युक्‍ति बनाई हैकि मेरे पैर लड़खड़ा जाएँ।5घमंडियों ने मेरे लिए फंदा और रस्से लगाए हैं,और मार्ग के किनारे जाल बिछाया है;उन्होंने मेरे लिए फंदे लगा रखे हैं।सेला।
6मैंने यहोवा से कहा हैकि तू मेरा परमेश्‍वर है।हे यहोवा, मेरे गिड़गिड़ाने की ओर कान लगा!7हे यहोवा मेरे प्रभु,तू जो मेरे उद्धार का सामर्थ्य है,तूने युद्ध के दिन मेरे सिर की रक्षा की है।8हे यहोवा, दुष्‍टों की इच्छाओं को पूरी न होने दे,और न उनकी बुरी युक्‍ति को सफल होने दे;ऐसा न हो कि वे घमंड करें।सेला।
9जो लोग मुझे घेरते हैंउनके सिर पर उन्हीं के मुँह से निकली हुई दुष्‍टता आ पड़े।10उन पर अंगारे गिराए जाएँ।उन्हें आग में और ऐसे गड्‌ढों में डाल दिया जाएकि वे फिर उठ न सकें।11निंदा करनेवाला मनुष्य पृथ्वी पर स्थिर न रह पाए;उपद्रवी मनुष्य को गिराने के लिए बुराई उसका पीछा करे।
12मैं जानता हूँ कि यहोवा दीन जन काऔर कंगालों का न्याय चुकाएगा।13निश्‍चय ही धर्मी तेरे नाम का धन्यवाद करेंगे;सीधे लोग तेरी उपस्थिति में वास करेंगे।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9