Psalms139

सर्वज्ञानी, सर्वव्यापी परमेश्‍वर

संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन।

1हे यहोवा, तूने मुझे जाँचा,और जान लिया है।2तू मेरा उठना और बैठना जानता है;तू मेरे विचारों को दूर से ही समझ लेता है।3तू मेरे चलने और लेटने को भली-भाँति जाँचता है,और मेरे सारे चाल-चलन से परिचित है।4इससे पहले कि मेरे मुँह से कोई बात निकले,हे यहोवा, तू उसे पूरी तरह से जानता है।5तूने मुझे आगे-पीछे घेर रखा है,और अपना हाथ मुझ पर रखा हुआ है।6यह ज्ञान मेरे लिए बहुत ही अद्भुत है;यह गहरा और मेरी समझ से परे है।
7मैं तेरे आत्मा से भागकर कहाँ जाऊँ?या तेरी उपस्थिति से कहाँ भागूँ?8यदि मैं आकाश पर चढ़ूँ,तो तू वहाँ है।यदि मैं अपना बिछौना अधोलोक में बिछाऊँ,तो तू वहाँ भी है।9यदि मैं भोर की किरणों परसवार होकर समुद्र के पार जा बसूँ,10तो वहाँ भी तू अपने हाथ से मेरी अगुवाई करेगा,और अपने दाहिने हाथ से मुझे थामे रहेगा।11यदि मैं कहूँ कि मैं अंधकार में छिप जाऊँ,और मेरे चारों ओर काप्रकाश रात का अंधेरा हो जाए,12फिर भी अंधकार तेरे लिए अंधकार नहीं,और रात भी तेरे लिए दिन के समान प्रकाश देती है;तेरे लिए तो अंधकार और प्रकाश दोनों एक समान हैं।
13तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है,तूने मुझे माता के गर्भ में रचा है।14मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ,क्योंकि मैं आश्‍चर्यजनक  और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।तेरे कार्य अद्भुत हैंऔर मैं यह भली-भाँति जानता हूँ।15जब मैं गुप्‍त में बनाया जाता,और पृथ्वी  के गर्भ में रचा जाता था,तब मेरी हड्डियाँ तुझसे छिपी न थीं,16तेरी आँखों ने मेरे बेडौल तत्व को देखा।मेरे सब दिन तेरी पुस्तक में लिखे और निर्धारित किए गए थे,जबकि उनमें से एक भी अस्तित्व में न था।
17हे परमेश्‍वर, तेरे विचार मेरे लिए कितने बहुमूल्य हैं!उनकी संख्या का योग कैसा बड़ा है!18यदि मैं उन्हें गिनूँ तो वे बालू के कणों से भी अधिक होंगे।जब मैं जाग उठता हूँ,तब भी तेरे साथ रहता हूँ।19हे परमेश्‍वर, तू निश्‍चय ही दुष्‍ट का घात करेगा।हे हत्यारो, मुझसे दूर हो जाओ।20वे तो तेरे विरोध में दुष्‍टता की बात बोलते हैं;तेरे शत्रु तेरा नाम व्यर्थ लेते हैं।21हे यहोवा, क्या मैं तेरे बैरियों से बैर नहीं रखता,और तेरे विरोधियों से घृणा नहीं करता?22हाँ, मैं उनसे बहुत घृणा करता हूँ;मैं उन्हें अपना शत्रु समझता हूँ।
23हे परमेश्‍वर, मुझे जाँच और मेरे मन को जान ले!मुझे परख और मेरी चिंताओं को जान ले!24और देख कि मुझमें कोईबुरी चाल है या नहीं,और अनंत मार्ग पर मेरी अगुवाई कर!

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9