Psalms138

आभारी हृदय

दाऊद का भजन।

1मैं संपूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा;देवताओं के सामने भी मैं तेरा भजन गाऊँगा।2मैं तेरे पवित्र मंदिर की ओर दंडवत् करूँगा,और तेरी करुणा और सच्‍चाई के कारणतेरे नाम का धन्यवाद करूँगा;क्योंकि तूने सब बातों से बढ़कर अपने नामऔर अपने वचन को महत्त्व दिया है  ।3जिस दिन मैंने पुकारा,तूने मेरी सुन ली;तूने मुझे बल देकर मेरा साहस बढ़ाया।
4हे यहोवा, पृथ्वी के सब राजा तेरा धन्यवाद करेंगे,क्योंकि उन्होंने तेरे मुँह से निकले वचनों को सुना है।5वे यहोवा के कार्यों के विषय में गाएँगे,क्योंकि यहोवा की महिमा बड़ी है।6यद्यपि यहोवा महान है,फिर भी वह नम्र मनुष्य की ओर दृष्‍टि करता है;परंतु अहंकारी मनुष्य को दूर से ही पहचानता है।
7चाहे मैं संकट से होकर जाऊँ,फिर भी तू मुझे सुरक्षित रखेगा;तू मेरे शत्रुओं के क्रोध के विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाएगा,और तेरा दाहिना हाथ मुझे बचाएगा।8यहोवा मेरे लिए सब कुछ पूरा करेगा।हे यहोवा, तेरी करुणा सदा की है;तू अपने हाथों के कार्यों को न त्याग।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9