Psalms137
बँधुआई में इस्राएल का विलापगीत
1बेबीलोन की नदियों के किनारे हम बैठ गए,और सिय्योन को स्मरण करके रो पड़े।2चिनार के पेड़ों पर हमने अपनी वीणाएँ टाँग दीं;3क्योंकि जो हमें बंदी बनाकर ले गए थे,उन्होंने वहाँ हमसे गीत गाने को कहा,और हमारे अत्याचारियों ने हमसे मनोरंजन चाहा :“हमारे लिए सिय्योन का कोई गीत गाओ।”4हम पराए देश में यहोवा का गीत कैसे गाएँ?5हे यरूशलेम, यदि मैं तुझे भूल जाऊँ,तो मेरा दाहिना हाथ भी वीणा बजाना भूल जाए।6यदि मैं तुझे स्मरण न रखूँ,यदि मैं यरूशलेम को अपना सब से बड़ा आनंद न जानूँ,तो मेरी जीभ तालू से चिपक जाए।7हे यहोवा, यरूशलेम के दिन को एदोमियों के विरुद्धस्मरण कर जो कहते थे,“ढा दो! उसे नींव सहित ढा दो!”8हे बेबीलोन, तू नष्ट होने वाली है;वह क्या ही धन्य होगा,जो तेरे साथ वैसा ही करेगाजैसा तूने हमारे साथ किया था!9वह क्या ही धन्य होगा,जो तेरे बच्चों को पकड़करचट्टान पर पटक देगा!Global Bible Initiative