Psalms131

परमेश्‍वर पर पूर्ण भरोसा

यात्रा का गीत : दाऊद का भजन।

1हे यहोवा, न तो मेरा मन गर्व सेऔर न मेरी दृष्‍टि घमंड से भरी है;और जो बातें मेरे लिए बड़ी और कठिन हैं,उनमें मैं स्वयं को नहीं उलझाता।2निश्‍चय ही मैंने अपने मन कोदूध छुड़ाए हुए उस बच्‍चे के समानशांत और स्थिर किया हैजो अपनी माँ की गोद में रहता है।हाँ, मेरा मन मेरे भीतरदूध छुड़ाए बच्‍चे के समान रहता है।
3हे इस्राएल, अब से लेकर सदा-सर्वदायहोवा पर ही आशा लगाए रख।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9