Psalms132
सिय्योन का चुना जाना
यात्रा का गीत।
1हे यहोवा, दाऊद और उसकी सारी विपत्ति को स्मरण कर।2उसने यहोवा से प्रतिज्ञा की है,और याकूब के सर्वशक्तिमान की मन्नत मानी है :3“निश्चय मैं तब तक अपने भवन में प्रवेश न करूँगाऔर न अपने पलंग पर लेटूँगा,4और न मैं अपनी आँखों में नींदऔर अपनी पलकों पर झपकी आने दूँगा,5जब तक कि मैं यहोवा के लिए एक स्थानअर्थात् याकूब के सर्वशक्तिमान के लिएएक निवासस्थान तैयार न कर लूँ।”6देखो, हमने एप्राता में इसकी चर्चा सुनी है;यह हमें याआर के मैदान में मिला है।7आओ, हम उसके निवासस्थान में प्रवेश करें;आओ, हम उसके चरणों की चौकी के सामने दंडवत् करें।8हे यहोवा, उठ!तू अपने विश्राम स्थान मेंअपने सामर्थ्य के संदूक सहित आ।9तेरे याजक धार्मिकता के वस्त्र पहने रहें,और तेरे भक्त जय जयकार करते रहें।10अपने दास दाऊद की ख़ातिरअपने अभिषिक्त से मुँह न मोड़।11यहोवा ने दाऊद से शपथ खाई हैऔर वह उससे पीछे न हटेगा :“मैं तेरे सिंहासन पर तेरे निज पुत्र को बैठाऊँगा।12यदि तेरे वंशज मेरी वाचा का,और उन नीतियों का पालन करेंजो मैं उन्हें सिखाऊँगा,तो उनके वंशज भी तेरे सिंहासन पर सदैव बैठते रहेंगे।”13यहोवा ने सिय्योन को चुना है;उसने अपने निवास के लिए उसे चाहा है।14“यह सदा के लिए मेरा विश्राम स्थान है;मैं यहीं रहूँगा,क्योंकि मैंने इसे चाहा है।15मैं इसकी भोजन वस्तुओं पर बहुत आशिष दूँगा;मैं इसके दरिद्रों को रोटी से तृप्त करूँगा।16मैं इसके याजकों को उद्धार का वस्त्र पहनाऊँगा;और यहाँ के भक्त आनंद से जय जयकार करेंगे।17यहाँ मैं दाऊद का एक सींग उगाऊँगा;मैंने अपने अभिषिक्त के लिए एक दीपक तैयार कर रखा है।18मैं उसके शत्रुओं को तो लज्जा का वस्त्र पहनाऊँगा,परंतु उसका मुकुट उसके सिर पर सुशोभित होगा।”Global Bible Initiative