Psalms130

छुटकारे की प्रतीक्षा

यात्रा का गीत।

1हे यहोवा, मैंने तुझे गहराइयों में से पुकारा है।2हे प्रभु, मेरी पुकार सुन!तेरे कान मेरे गिड़गिड़ाने की ओर लगे रहें।
3हे याह, यदि तू अधर्मों का लेखा लेने लगे,तो हे प्रभु, तेरे सामने कौन खड़ा रह पाएगा?4परंतु तू क्षमा करता हैकि तेरा भय माना जाए।
5मैं यहोवा की प्रतीक्षा करता हूँ।हाँ, मैं उसकी प्रतीक्षा करता हूँ,और मेरी आशा उसके वचन पर लगी है।6पहरेदार जितना भोर को चाहते हैं,हाँ, पहरेदार जितना भोर को चाहते हैं,उससे भी अधिक मेरा प्राण प्रभु को चाहता है।
7हे इस्राएल, यहोवा पर आशा रख;क्योंकि यहोवा करुणा करनेवालाऔर पूरा छुटकारा देनेवाला है।8वही इस्राएल को उसके सारे अधर्म के कामों से छुड़ाएगा।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9