Psalms129

शत्रुओं के विरुद्ध प्रार्थना

यात्रा का गीत।

1इस्राएल अब यह कहे :“मेरे बचपन से ही वे मुझे बार-बारक्लेश देते आए हैं,2हाँ, बचपन से ही वे मुझे बार-बार क्लेश देते आए हैं,परंतु मुझ पर प्रबल नहीं हुए।3हल जोतनेवालों ने मेरी पीठ पर हल चलाया,और लंबी-लंबी रेघारियाँ बनाईं।”4यहोवा धर्मी है;उसने दुष्‍टों के फंदों को काट डाला है।
5सिय्योन से बैर रखनेवाले सब लज्‍जित हों,और पीछे हटा दिए जाएँ!6वे छत पर की घास के समान हों,जो बढ़ने से पहले सूख जाती है;7जिसे न तो लवनेवाला अपनी मुट्ठी में,और न पूलियों को बाँधनेवाला अपने हाथों में भरता है;8और न आने जानेवाले कहते हैं :यहोवा की आशिष तुम पर हो;हम यहोवा के नाम से तुम्हें आशिष देते हैं।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9