Psalms128

परमेश्‍वर का भय मानने की आशिष

यात्रा का गीत।

1क्या ही धन्य हैवह जो यहोवा का भय मानता है,और उसके मार्गों पर चलता है!2तू अपने हाथों के परिश्रम का फल खाएगा;तू प्रसन्‍न रहेगा और तेरा भला होगा।3तेरे घर के भीतर तेरी पत्‍नी फलवंत दाखलता के समान,और तेरे बच्‍चे तेरी मेज़ के चारों ओरजैतून के पौधों के समान होंगे।4देख, जो पुरुष यहोवा का भय मानता है,वह ऐसी ही आशिष पाएगा।
5यहोवा तुझे सिय्योन से आशिष दे,और तू अपने जीवन भर यरूशलेम की सुख-समृद्धि देखता रहे।6तू अपने नाती-पोतों को भी देखे!इस्राएल को शांति मिले!

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9