Psalms127

परमेश्‍वर की आशिष

यात्रा का गीत : सुलैमान का भजन।

1यदि घर को यहोवा न बनाए,तो उसके बनानेवालों का परिश्रम व्यर्थ होगा।यदि नगर की रक्षा यहोवा न करे,तो पहरेदार का जागना व्यर्थ ही होगा।2तुम्हारा सवेरे-सवेरे उठना,देर तक जागते रहनाऔर परिश्रम की रोटी खाना, तुम्हारे लिए व्यर्थ है;क्योंकि वह तो अपने प्रियों को नींद प्रदान करता है।
3देखो, बच्‍चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं,गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।4जैसे योद्धा के हाथ में तीर,वैसे ही जवानी की संतान होती है।5क्या ही धन्य हैवह पुरुष जिसका तरकश उनसे भरा हो!ऐसे पुरुष फाटक पर अपने शत्रुओं सेबातें करते हुए लज्‍जित न होंगे।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9