Psalms126

सिय्योन की पुनर्स्थापना

यात्रा का गीत।

1जब यहोवा सिय्योन के बंधकों को लौटा ले आयातो हम स्वप्‍न देखनेवालों के समान हो गए।2तब हमारे चेहरे खिल उठे,और हम जय जयकार करने लगे।तब जाति-जाति में यह चर्चा होने लगी :“यहोवा ने इनके लिए बड़े-बड़े कार्य किए हैं।”3यहोवा ने हमारे लिए बड़े-बड़े कार्य किए हैं,और हम आनंदित हैं।
4हे यहोवा, मरुस्थल में धाराओं के समानहमारे बंधकों को लौटा ले आ।5जो आँसू बहाते हुए बोते हैं,वे जय जयकार करते हुए काटेंगे।6बोनेवाला चाहे बीज लेकर रोता हुआ जाए,फिर भी वह निश्‍चय पूलियाँ लिएजय जयकार करता हुआ लौट आएगा।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9