Psalms125
इस्राएल की स्थिरता
यात्रा का गीत।
1जो यहोवा पर भरोसा रखते हैं,वे सिय्योन पर्वत के समान हैं,जो टलता नहीं,बल्कि सदा स्थिर रहता है।2जैसे यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं,वैसे ही यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब सेलेकर सर्वदा तक बना रहेगा।3दुष्टों का राजदंड धर्मियों के भाग पर बना न रहेगा,ताकि धर्मी अपने हाथ अधर्म के कार्यों की ओर न बढ़ाएँ।4हे यहोवा, भले लोगों के साथ भलाई कर,और उनके साथ भी जो मन के खरे हैं।5परंतु जो अपने टेढ़े मार्गों की ओर मुड़ते हैं,उन्हें यहोवा अनर्थकारियों के साथ निकाल देगा।इस्राएल को शांति मिले!Global Bible Initiative