Psalms124

परमेश्‍वर हमारी ओर

यात्रा का गीत : दाऊद का भजन।

1इस्राएल यह कहे कियदि यहोवा हमारी ओर न होता,2हाँ, यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता,जब शत्रुओं ने हम पर चढ़ाई की,3तो वे हमें उसी समय जीवित निगल जाते,जब उनका क्रोध हम पर भड़का था।4तब जल हमें डुबा देता,और जल-धारा हमें बहा ले जाती;5हाँ, हम उसी समय उमड़तीजल-धाराओं में बह जाते।
6यहोवा धन्य है,जिसने हमें शत्रुओं का शिकार होने नहीं दिया।7पक्षी के समान हमारा प्राण बहेलिए के जाल से छूट गया;उसका जाल फट गया,और हम बच निकले।8हमारी सहायता यहोवा के नाम में है,जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9