Psalms123
परमेश्वर की दया के लिए प्रार्थना
यात्रा का गीत।
1हे स्वर्ग में विराजमान,मैं अपनी आँखें तेरी ओर उठाता हूँ!2देख, जैसे दासों की आँखें अपने स्वामी के हाथ की ओर,और दासियों की आँखें अपनी स्वामिनी केहाथ की ओर लगी रहती हैं,वैसे ही हमारी आँखें हमारे परमेश्वर यहोवा की ओरउस समय तक लगी रहेंगी,जब तक वह हम पर अनुग्रह न करे।3हम पर अनुग्रह कर,हे यहोवा, हम पर अनुग्रह कर,क्योंकि हमने बहुत अपमान सह लिया है।4हमारा मन अभिमानी लोगों के ठट्ठों से,और अहंकारियों के अपमान से भर चुका है।Global Bible Initiative