Psalms93

परमेश्‍वर का अनंत राज्य

1यहोवा राज्य करता है,वह प्रताप से सुशोभित है;यहोवा सामर्थ्य का वस्‍त्र पहनेऔर उससे कमर कसे हुए है।इस कारण जगत स्थिर है,और न टलेगा।2हे यहोवा, तेरा सिंहासन अनादिकाल से स्थिर है;तू सदा से है।3समुद्र की लहरें उठी हैं,हे यहोवा, समुद्र की लहरें गर्जन के साथ उठी हैं;प्रचंड लहरें उठकर आपस में टकरा रही हैं।4यहोवा महानदों के गर्जन सेऔर महासागर की बड़ी तरंगोंसे भी अधिक महान है।
5तेरे नियम अति विश्‍वासयोग्य हैं।हे यहोवा, तेरे भवन को पवित्रता सदा-सर्वदा शोभा देती है।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9