Psalms92
परमेश्वर का प्रेम और उसकी विश्वासयोग्यता
भजन। विश्राम के दिन का गीत।
1यहोवा का धन्यवाद करना भला है;हे परमप्रधान, तेरे नाम का भजन गाना भला है।3भोर को तेरी करुणाऔर रात को तेरी सच्चाई काप्रचार दस तारवाले वाद्यों,सारंगी और वीणा परसंगीत बजाते हुए करना भला है।4क्योंकि हे यहोवा,तूने मुझे अपने कार्यों से आनंदित किया है;मैं तेरे हाथों के कार्योंके कारण जय जयकार करूँगा।5हे यहोवा, तेरे कार्य कितने महान हैं!तेरे विचार बहुत गहरे हैं!6पशु समान मनुष्य इसे नहीं जानता,और मूर्ख इसे नहीं समझता :7चाहे दुष्ट घास के समान फूले-फलें,और सब अनर्थकारी समृद्ध हो जाएँ,फिर भी वे सर्वदा के लिएनष्ट हो जाएँगे;8परंतु हे यहोवा, तू सदा ऊँचे पर विराजमान रहेगा।9क्योंकि हे यहोवा, तेरे शत्रु,हाँ तेरे शत्रु नष्ट होंगे;सब अनर्थकारी तितर-बितर हो जाएँगे।10परंतु तूने मेरा सींग जंगली साँड़ के सींग के समान ऊँचा किया है;तूने मुझ पर ताज़ा तेल उँडेला है।11मेरी आँखों ने मेरे शत्रुओं को पराजित होते देखा,और मेरे कानों नेउन कुकर्मियों के विनाश को सुनाजो मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए थे।12धर्मी लोग खजूर के वृक्ष के समान फूले-फलेंगे,और लबानोन के देवदार के समान बढ़ते रहेंगे।13वे यहोवा के भवन में रोपे गए हैं;वे हमारे परमेश्वर के आँगनों में फूले-फलेंगे।14बूढ़े हो जाने पर भी वे फलते रहेंगे;वे स्वस्थ और लहलहाते रहेंगे,15ताकि यह प्रकट हो कि यहोवा सच्चा है;वह मेरी चट्टान है,और उसमें कुछ भी कुटिलता नहीं है।Global Bible Initiative