Psalms58

अन्याय के विरुद्ध पुकार

संगीत निर्देशक के लिए। अल तशहेत की राग पर दाऊद का मिक्‍ताम।

1हे शासको, क्या तुम सचमुचधर्म की बात बोलते हो?हे मनुष्यो, क्या तुम खराई से न्याय करते हो?2नहीं, तुम अपने मन में कुटिल कार्य करते हो;तुम देश भर में हिंसा करते रहते हो।
3दुष्‍ट लोग गर्भ से ही पराए हो जाते हैं,और जन्म से हीवे झूठ बोलते हुए भटक जाते हैं।4उनमें सर्प का सा विष है,वे बहरे नाग के समान हैं,जो अपने कान बंद कर लेता है;5और सपेरे की नहीं सुनता,चाहे सपेरा मंत्र पढ़ने में कितना हीकुशल क्यों न हो।
6हे परमेश्‍वर, उनके मुँह के दाँतों को तोड़ डाल।हे यहोवा, उन जवान सिंहों कीदाढ़ों को उखाड़ दे!7वे बहते हुए पानी के समान विलीन हो जाएँ;जब वे अपने तीर चढ़ाएँ,तो उनके तीर नोक-रहित हो जाएँ।8वे घोंघे के समान हो जाएँजो चलते-चलते गल जाता है,और स्‍त्री के गिरे हुए गर्भ के समानवे सूर्य को न देख सकें।
9इससे पहले कि तुम्हारी हाँड़ियों परहरी या सूखी झाड़ियों की आँच लगे,वह उन्हें बवंडर से उड़ा ले जाएगा।10धर्मी ऐसा पलटा देखकर आनंदित होगा।वह अपने पैरों को दुष्‍ट के लहू से धोएगा।11तब मनुष्य कहेंगे,“निश्‍चय धर्मी को फल मिलता है;निश्‍चय परमेश्‍वर है,जो पृथ्वी पर न्याय करता है।”

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9