Psalms57
सुरक्षा पाने के लिए परमेश्वर से प्रार्थना
संगीत निर्देशक के लिए। अल तशहेत की राग पर दाऊद का मिक्ताम। जब दाऊद शाऊल से भागकर गुफा में छिप गया था।
1हे परमेश्वर, मुझ पर अनुग्रह कर!मुझ पर अनुग्रह करक्योंकि मैं तेरा शरणागत हूँ;और जब तक ये विपत्तियाँ दूर न हो जाएँ,मैं तेरे पंखों की छाया में शरण लिए रहूँगा।2मैं परमप्रधान परमेश्वर को पुकारूँगा;मैं परमेश्वर को पुकारूँगा,जो मेरे लिए सब कुछ पूर्ण करता है।3वह स्वर्ग से सहायता भेजकर मुझे बचा लेगा;वह उसे अपमानित करता हैजो मुझे कुचलता है।सेला।परमेश्वर अपनी करुणा और सच्चाई को भेजेगा।4मेरा प्राण सिंहों के बीच में है।मुझे उन लोगों के बीच लेटना पड़ता हैजो मनुष्यों को निगल जाते हैं,अर्थात् ऐसे मनुष्यों के बीचजिनके दाँत भाले और तीर के समान हैंऔर जिनकी जीभ तेज़ तलवार है।5हे परमेश्वर, स्वर्ग के ऊपर तू अति महान हो;तेरी महिमा सारी पृथ्वी पर फैल जाए!6उन्होंने मेरे पैरों के लिए जाल बिछाया है,मेरा प्राण ढला जाता है।उन्होंने मेरे आगे गड्ढा खोदा,पर वे स्वयं उसमें गिर पड़े। सेला।7मेरा मन स्थिर है,हे परमेश्वर, मेरा मन स्थिर है।मैं गाऊँगा, हाँ, मैं स्तुति के भजन गाऊँगा।8हे मेरी आत्मा जाग जा!हे सारंगी और वीणा जाग जाओ!मैं भी भोर होते ही जाग उठूँगा।9हे प्रभु, मैं जाति-जाति के लोगों के बीचतेरा धन्यवाद करूँगा;मैं देश-देश के लोगों के बीचतेरा भजन गाऊँगा।10क्योंकि तेरी करुणा स्वर्ग तक बड़ी है,और तेरी सच्चाई आकाशमंडल तक पहुँचती है।11हे परमेश्वर, स्वर्ग के ऊपर तू अति महान हो;तेरी महिमा सारी पृथ्वी पर फैल जाए!Global Bible Initiative