Psalms150

परमेश्‍वर की स्तुति

1याह की स्तुति करो  !परमेश्‍वर के पवित्रस्थान में उसकी स्तुति करो!उसके वैभवशाली आकाशमंडल में उसकी स्तुति करो!2उसके पराक्रम के कार्यों के कारण उसकी स्तुति करो!उसकी अत्यंत महानता के अनुसार उसकी स्तुति करो!
3तुरही फूँकते हुए उसकी स्तुति करो!सारंगी और वीणा बजाते हुए उसकी स्तुति करो!4डफ बजाते और नाचते हुए उसकी स्तुति करो!तारवाले वाद्य और बाँसुरी बजाते हुए उसकी स्तुति करो!5झाँझ बजाते हुए उसकी स्तुति करो!झाँझ की ऊँची आवाज़ के साथ उसकी स्तुति करो!
6सब प्राणी याह की स्तुति करें।याह की स्तुति करो  !

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9