Psalms149

परमेश्‍वर की विजय का स्तुतिगान

1याह की स्तुति करो  !यहोवा के लिए एक नया गीत गाओ,और भक्‍तों की सभा में उसका स्तुतिगान करो।2इस्राएल अपने कर्ता के कारण आनंदित हो;सिय्योन के निवासी अपने राजा के कारण मगन हों।3वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें,और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएँ।4क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा से प्रसन्‍न‍ रहता है;वह नम्र लोगों को उद्धार से सुशोभित करेगा।5भक्‍त लोग महिमा में प्रफुल्लित हों,और अपने बिछौनों पर भी आनंद के गीत गाएँ।
6उनके कंठ परमेश्‍वर का गुणगान करें,और उनके हाथों में दोधारी तलवारें रहें,7कि वे जाति-जाति के लोगों से बदला लें,और राज्य-राज्य के लोगों को दंड दें,8और उनके राजाओं को ज़ंजीरों सेऔर उनके प्रतिष्‍ठित पुरुषों को लोहे की बेड़ियों से जकड़कर रखें,9और उन्हें ठहराया हुआ दंड दें;यही उसके सब भक्‍तों के लिए सम्मान की बात है।याह की स्तुति करो  !

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9