Psalms121

यहोवा हमारा रक्षक

यात्रा का गीत।

1मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर उठाऊँगा;मुझे सहायता कहाँ से मिलेगी?2मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलेगी,जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।
3वह तेरे पैर को फिसलने न देगा;तेरा रक्षक कभी न ऊँघेगा।4देख, इस्राएल का रक्षक न तो ऊँघेगा,और न सोएगा।
5यहोवा तेरा रक्षक है;यहोवा तेरे दाहिनी ओर तेरी आड़ है।6न तो दिन को धूप से,और न रात को चाँदनी सेतेरी कुछ हानि होगी।
7यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा;वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।8यहोवा तेरे आने-जाने मेंअब से लेकर सदा तकतेरी रक्षा करता रहेगा।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9