Psalms120

सत्य और शांति के लिए प्रार्थना

यात्रा का गीत।

1मैंने संकट के समय यहोवा को पुकारा,और उसने मुझे उत्तर दिया।2हे यहोवा, झूठ बोलनेवाले मुँह सेऔर छली जीभ से मेरी रक्षा कर।
3हे छली जीभ, तुझे क्या दिया जाए,तथा तेरे साथऔर अधिक क्या किया जाए?4वह वीर के नुकीले तीरोंऔर झाऊ वृक्ष के अंगारों से तुझे दंड देगा।
5मुझ पर हाय!क्योंकि मैं मेशेक में परदेशी होकर रहाऔर केदार के तंबुओं में बसा।6मुझे बहुत समय से उनके साथ बसना पड़ा हैजो मेल से घृणा रखते हैं।7मैं तो मेल चाहता हूँ;परंतु जब भी मैं बोलता हूँ,वे लड़ने को तैयार रहते हैं।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9