Psalms113

दयालु परमेश्‍वर की स्तुति

1याह की स्तुति करो  !हे यहोवा के दासो, स्तुति करो;यहोवा के नाम की स्तुति करो!2यहोवा का नाम अब सेलेकर सर्वदा तक धन्य हो।3उदयाचल से लेकर अस्ताचल तकयहोवा के नाम की स्तुति हो।
4यहोवा सब जातियों के ऊपर महान है,और उसकी महिमा आकाश से भी ऊँची है।5हमारे परमेश्‍वर यहोवा के तुल्य कौन है?वह तो ऊँचे पर विराजमान है,6और आकाश और पृथ्वी पर दृष्‍टि करने के लिए झुकता है।7वह कंगाल को मिट्टी पर से,और दरिद्र को कूड़े के ढेर सेउठाकर ऊँचा करता है,8कि उन्हें प्रधानों के संग,अर्थात् अपनी प्रजा के प्रधानों के संग बैठाए।9वह बाँझ स्‍त्री को घर मेंबच्‍चों की आनंदित माता बनाता है।याह की स्तुति करो  !

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9