Psalms112

धर्मी व्यक्‍ति के गुण

1याह की स्तुति करो  !क्या ही धन्य है वह मनुष्यजो यहोवा का भय मानता है,और उसकी आज्ञाओं से अति प्रसन्‍न रहता है।
2उसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगा;सीधे लोगों की संतान आशिष पाएगी।3उसके घर में धन-संपत्ति रहती है,और उसकी धार्मिकता सदा बनी रहती है।4वह सीधे लोगों के लिए अंधकार में ज्योति है;वह कृपालु, दयालु और धर्मी है।5उस मनुष्य का भला होता हैक्योंकि वह कृपा करके उधार देता है,और न्यायपूर्वक अपने कार्य करता है।6वह तो सदा तक अटल रहेगा;धर्मी का स्मरण सदा बना रहेगा।7वह बुरे समाचार से नहीं डरता;यहोवा पर भरोसा रखने के कारण उसका हृदय स्थिर रहता है।8उसका हृदय स्थिर है,वह न डरेगा, बल्कि अपने शत्रुओं को विजय-दृष्‍टि से देखेगा।9उसने उदारता से दरिद्रों को दान दिया;उसकी धार्मिकता सदा बनी रहती है।उसका सिर  सम्मान से ऊँचा किया जाएगा।
10दुष्‍ट यह देखकर क्रोधित होगा।वह अपने दाँत पीसेगा और गल गलकर मर जाएगा।दुष्‍टों की लालसा पूरी न होगी।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9