यहोशू12hin_cvb

इस्राएल द्वारा पराजित राजा

1ये हैं जो राजा यरदन के पूर्व अराबाह में थे, जिनको इस्राएलियों ने मारकर उनकी भूमि ली, इन राज्यों की सीमा आरनोन घाटी से लेकर हरमोन पर्वत तक तथा पूरे यरदन घाटी तक थी:
2सीहोन अमोरियों का राजा था, जिसका मुख्यालय हेशबोन में था. उसका शासन आरनोन घाटी से लेकर अम्मोनियों के देश के यब्बोक नदी तक फैला था. इसमें घाटी के बीच से गिलआद का आधा भाग शामिल था.3उसका शासन पूर्व अराबाह प्रदेश जो किन्‍नेरेथ झीलसे अराबाह सागरतक, और पूर्व में बेथ-यशिमोथ तक तथा, दक्षिण में पिसगाह की ढलानों की तराई तक फैला था.4ओग बाशान का राजा जो रेफाइम में बचे हुए लोगों में से एक था. वह अश्तारोथ तथा एद्रेइ से शासन करता था.5उसके शासन का क्षेत्र हरमोन पर्वत, सलेकाह, गेशूरियों तथा माकाहथियों की सीमा तक पूरा बाशान तथा गिलआद का आधा क्षेत्र था, जो हेशबोन के राजा सीहोन की सीमा तक फैला था.
6मोशेह, याहवेह के सेवक तथा इस्राएल वंश ने उन्हें हरा दिया तथा याहवेह के सेवक, मोशेह ने ये क्षेत्र रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह के आधे गोत्र को निज भाग में दे दिया.
7यरदन के पश्चिम में जो ज़मीन है, वो लबानोन घाटी में, बाल-गाद से लेकर सेईर में हालाक पर्वत तक के देश हैं, जिनके राजाओं को यहोशू एवं इस्राएलियों ने मार दिया था, और यहोशू ने उस भाग को इस्राएली गोत्रों में बाट दिया.8इस भाग में पर्वतीय क्षेत्र, तराइयां, अराबाह, ढलानें, निर्जन प्रदेश तथा नेगेव और इस क्षेत्र के मूल निवासी हित्ती, अमोरी, कनानी, परिज्ज़ी, हिव्वी तथा यबूसी:
मारे गये राजा ये थे:
9येरीख़ो का राजाएकबेथेल का निकटवर्ती अय का राजाएक10येरूशलेम का राजाएकहेब्रोन का राजाएक11यरमूथ का राजाएकलाकीश का राजाएक12एगलोन का राजाएकगेज़ेर का राजाएक13दबीर का राजाएकगेदेर का राजाएक14होरमाह का राजाएकअराद का राजाएक15लिबनाह का राजाएकअदुल्लाम का राजाएक16मक्‍केदा का राजाएकबेथेल का राजाएक17तप्पूआह का राजाएकहेफेर का राजाएक18अफेक का राजाएकशारोनका राजाएक19मादोन का राजाएकहाज़ोर का राजाएक20शिमरोन-मरोन का राजाएकअकशाफ का राजाएक21तानख का राजाएकमगिद्दो का राजाएक22केदेश का राजाएककर्मेल के योकनआम का राजाएक23नाफ़ात-दोर में दोर का राजाएकगिलगाल में गोयिम का राजाएक24तथा तिरज़ाह के राजाएक
ये पूरे एकतीस राजा थे.