प्रकाशितवाक्य5
मुहरबंद पुस्तक और मेमना
1तब जो सिंहासन पर विराजमान था, मैंने उसके दाहिने हाथ में एक पुस्तक देखी जिसके भीतर और बाहर लिखा हुआ था, और वह सात मुहरें लगाकर बंद की गई थी।2फिर मैंने एक शक्तिशाली स्वर्गदूत को ऊँची आवाज़ में यह पुकारते हुए देखा : “इस पुस्तक को खोलने और इसकी मुहरों को तोड़ने के योग्य कौन है?”3परंतु न स्वर्ग में, न पृथ्वी पर, और न ही पृथ्वी के नीचे, कोई उस पुस्तक को खोलने या उसे देखने के योग्य मिला।4तब मैं फूट फूटकर रोने लगा, क्योंकि उस पुस्तक को खोलने या उसे देखने के योग्य कोई न मिला।5तब उन प्रवरों में से एक ने मुझसे कहा, “रो मत! देख, यहूदा के गोत्र का वह सिंह, जो दाऊद का मूल है, विजयी हुआ है। वही इस पुस्तक को और इसकी सात मुहरों को खोलने के योग्य है।”6तब मैंने सिंहासन और उन चार प्राणियों तथा प्रवरों के मध्य, मानो एक वध किया हुआ मेमना खड़ा देखा। उसके सात सींग और सात आँखें थीं, ये परमेश्वर की सात आत्माएँ हैं, जो संपूर्ण पृथ्वी पर भेजी गई थीं।7तब मेमने ने आकर उसके दाहिने हाथ से जो सिंहासन पर विराजमान था, वह पुस्तक ले ली।मेमना योग्य है
8जब उसने पुस्तक ले ली, तो वे चारों प्राणी और चौबीसों प्रवर उस मेमने के सामने गिर पड़े। उनमें से प्रत्येक के पास वीणा, और धूप अर्थात् पवित्र लोगों की प्रार्थनाओं से भरे सोने के कटोरे थे।9तब वे यह नया गीत गाने लगे :तू ही इस पुस्तक को लेनेऔर इसकी मुहरों को खोलने के योग्य है,क्योंकि तूने वध होकर अपने लहू से परमेश्वर के लिएप्रत्येक कुल, भाषा, राष्ट्र और जाति में से लोगों को खरीद लिया,10और उन्हें हमारे परमेश्वर के लिए एक राज्य तथा याजक बना दिया;और वे पृथ्वी पर राज्य करेंगे।11फिर मैंने देखा, और मैंने सिंहासन, प्राणियों और उन प्रवरों के चारों ओर बहुत से स्वर्गदूतों की आवाज़ सुनी—उनकी संख्या लाखों-करोड़ों में थी।12वे ऊँची आवाज़ से कह रहे थे :वध किया हुआ मेमना हीसामर्थ्य, धन, बुद्धि, शक्ति,आदर, महिमा और प्रशंसा के योग्य है।13फिर मैंने स्वर्ग में, और पृथ्वी पर, और पृथ्वी के नीचे, और समुद्र में, प्रत्येक प्राणी को अर्थात् उनमें के सब प्राणियों को यह कहते हुए सुना :जो सिंहासन पर विराजमान है उसकी और मेमने कीप्रशंसा, आदर, महिमा और पराक्रम युगानुयुग रहे।14तब चारों प्राणियों ने कहा, “आमीन।” और प्रवरों ने गिरकर उसे दंडवत् किया।Global Bible Initiative