Psalms98

राजा के लिए स्तुतिगान

एक भजन।

1यहोवा के लिए एक नया गीत गाओ,क्योंकि उसने आश्‍चर्यकर्म किए हैं।उसके दाहिने हाथ और पवित्र भुजा नेउसके लिए विजय प्राप्‍त की है।2यहोवा ने अपने किए हुए छुटकारे की घोषणा की है;उसने अन्यजातियों की दृष्‍टि में अपनी धार्मिकता प्रकट की है।3उसने इस्राएल के घराने के प्रति अपनी करुणाऔर सच्‍चाई को स्मरण किया है;और पृथ्वी के सब दूर-दूर केदेशों ने हमारे परमेश्‍वर की विजय को देखा है।
4हे सारी पृथ्वी के लोगो,यहोवा का जय जयकार करो!आनंद से भरकर जय जयकार करो,और भजन गाओ!5वीणा बजाकर, हाँ,मधुर स्वर में वीणा बजाकर यहोवा का भजन गाओ।6हमारे राजा यहोवा के सामने तुरहियाँऔर नरसिंगे फूँक फूँककर जय जयकार करो।
7समुद्र और जो कुछ उसमें है,गरज उठें! जगत और उसके निवासी हर्षनाद करें।8नदियाँ तालियाँ बजाएँ;पहाड़ एक साथ मिलकर आनंद के गीत गाएँ।9यह यहोवा के सामने हो,क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने के लिए आने वाला है।वह जगत का न्याय धार्मिकता से,और देश-देश के लोगों का न्याय खराई से करेगा।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9