Psalms84

परमेश्‍वर के भवन की चाहत

संगीत निर्देशक के लिए। गित्तीथ की राग पर कोरहवंशियों का भजन।

1हे सेनाओं के यहोवा,तेरे निवासस्थान कितने मनोहर हैं!2मेरा प्राण यहोवा के आँगनों की अभिलाषा करते-करतेमूर्च्छित हो चला है;मेरा तन और मनजीवित परमेश्‍वर को पुकार रहे हैं।
3हे सेनाओं के यहोवा,हे मेरे राजा और मेरे परमेश्‍वर,तेरी वेदियों में गौरैया ने अपना बसेराऔर अबाबील ने अपने बच्‍चों के लिएघोंसला बना लिया है।4क्या ही धन्य हैंवे जो तेरे भवन में वास करते हैं!वे निरंतर तेरी स्तुति करते रहते हैं।सेला।
5क्या ही धन्य हैवह मनुष्य जो तुझसे सामर्थ्य पाता है,और जिसके हृदय में सिय्योन के पथ हैं!6जब वे रोने की घाटी  से होकर जाते हैंतो उसे सोतों का स्थान बना देते हैं,और वर्षा भी उसे आशिषों सेभरपूर कर देती है।7वे बल पर बल पाते जाते हैं;उनमें से प्रत्येक जनसिय्योन में परमेश्‍वर के सम्मुख उपस्थित होगा।
8हे सेनाओं के परमेश्‍वर यहोवा,मेरी प्रार्थना सुन!हे याकूब के परमेश्‍वर, कान लगा!सेला।9हे परमेश्‍वर, हे हमारी ढाल, देख,और अपने अभिषिक्‍त के मुख पर दृष्‍टि कर।
10तेरे आँगनों में एक दिन बितानाकहीं और के हज़ार दिनों से उत्तम है।दुष्‍टों के डेरों में वास करने की अपेक्षाअपने परमेश्‍वर के भवन के द्वार परखड़ा रहना मुझे अधिक प्रिय है।11क्योंकि यहोवा परमेश्‍वर सूर्य और ढाल है।यहोवा कृपा करता और सम्मान देता है;और जो खरी चाल चलते हैं,उनसे वह कोई अच्छी वस्तु नहीं रख छोड़ता।12हे सेनाओं के यहोवा!क्या ही धन्य है वह मनुष्यजो तुझ पर भरोसा रखता है!

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9