Psalms67
सब लोग परमेश्वर की स्तुति करें
संगीत निर्देशक के लिए : तारवाले वाद्य-यंत्रों के साथ। एक भजन। एक गीत।
1परमेश्वर हम पर अनुग्रह करे,और हमें आशिष दे; वह हम परअपने मुख का प्रकाश चमकाए, सेला2जिससे तेरा मार्ग पृथ्वी पर,और तेरा उद्धार सब जातियों में जाना जाए।3हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरी स्तुति करें;देश-देश के सब लोग तेरी स्तुति करें।4राज्य-राज्य के लोग आनंदित हों, और जय जयकार करें,क्योंकि तू देश-देश के लोगों का न्याय धार्मिकता से करेगा;और तू पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों की अगुवाई करेगा। सेला।5हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरी स्तुति करें;देश-देश के सब लोग तेरी स्तुति करें।6भूमि ने अपनी उपज दी है;परमेश्वर, हाँ हमारा परमेश्वर हमें आशिष देगा।7परमेश्वर हमें आशिष देगा, और पृथ्वी के दूर-दूर देशों केसब लोग उसका भय मानेंगे।Global Bible Initiative