Psalms49

धन पर भरोसा रखने की मूर्खता

संगीत निर्देशक के लिए। कोरहवंशियों का भजन।

1हे देश-देश के सब लोगो, यह सुनो!हे संसार के सब निवासियो,कान लगाओ।2क्या बड़े, क्या छोटे, क्या धनी,क्या दरिद्र, सब कान लगाओ!3मेरे मुँह से ज्ञान की बातें निकलेंगी,और मेरे हृदय का मननसमझ से भरा होगा।4मैं नीतिवचन पर अपना कान लगाऊँगा,मैं वीणा बजाते हुएअपनी भेद भरी बातों को प्रकट करूँगा।
5विपत्ति के दिनों मेंजब मैं अपने विरोधियों के अधर्म से घिरूँतो क्यों डरूँ?6वे तो अपनी संपत्ति पर भरोसा रखते,और अपने धन की बहुतायत पर घमंड करते हैं।7कोई भी मनुष्य मूल्य देकरन तो किसी व्यक्‍ति  को छुड़ा सकता हैऔर न उसकी छुड़ौती के लिएपरमेश्‍वर को कुछ दे सकता है8(क्योंकि मनुष्य के प्राण कीछुड़ौती का मूल्य भारी है,उसे कभी चुकाया नहीं जा सकता)9कि वह सदा जीवित रहे,और कब्र को न देखे।
10क्योंकि देखने में आता हैकि बुद्धिमान मनुष्य मरते हैं;मूर्ख और पशु समान मनुष्य भी मिट जाते हैं,और अपनी संपत्ति दूसरों के लिए छोड़ जाते हैं।11वे मन ही मन सोचते हैंकि उनके घर सदा बने रहेंगे,और उनका निवास पीढ़ी से पीढ़ीतक बना रहेगा।इसलिए सब अपने नाम परअपनी-अपनी भूमि का नाम रखते हैं।12परंतु मनुष्य धन-संपत्तिपाकर भी बना नहीं रहेगा,वह तो पशुओं के समान है,जो मर मिटते हैं।
13मूर्खो का मार्ग ऐसा ही होता है,और उनका भी जो उनकी बातों सेप्रसन्‍न होते हैं।सेला।14वे उन भेड़ों के समान ठहराए गए हैंजिन्हें उनका चरवाहाअर्थात् मृत्यु अधोलोक की ओर ले जाता है।भोर को सीधे लोग उन पर प्रभुता करेंगे,और उनका सुंदर रूप उनके भव्य निवास स्थान से दूरअधोलोक में सड़ जाएगा।15परंतु परमेश्‍वर मेरे प्राण कोअधोलोक के वश से छुड़ा लेगा,क्योंकि वह मुझे ग्रहण कर लेगा।सेला।
16जब कोई धनी हो जाएऔर उसके घर का वैभव बढ़ जाए,तो तू भयभीत न होना।17क्योंकि मरने पर वहकुछ भी साथ नहीं ले जाएगा,और न ही उसका वैभव उसके साथ जाएगा।18चाहे वह अपने जीते जीअपनी प्रशंसा करता रहे(क्योंकि जब तू संपन्‍न होता हैतब लोग तेरी प्रशंसा करते हैं),19फिर भी वह अपने उन पूर्वजों केसमाज में जा मिलेगा,जो कभी उजियाला न देखेंगे।20समझ के बिना धनी व्यक्‍तिउन पशुओं के समान है,जो मर मिटते हैं।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9