Psalms44
इस्राएल की शिकायत
संगीत निर्देशक के लिए कोरहवंशियों का मश्कील।
1हे परमेश्वर, हमने अपने कानों से सुना है,हमारे बापदादों ने हमें यह बताया हैकि तूने उनके दिनों मेंअर्थात् प्राचीनकाल मेंकैसे बड़े-बड़े कार्य किए हैं।2तूने अपने ही हाथ से विभिन्नजातियों को खदेड़कर उन्हें बसाया;तूने देश-देश के लोगों कोकुचलकर उन्हें फैलाया।3उन्होंने न तो अपनी तलवार सेइस देश पर अधिकार किया,और न ही वेअपने भुजबल से विजयी हुए;परंतु यह तो तेरे दाहिने हाथ,और तेरी भुजा,और तेरे मुख के प्रकाश से हुआ,क्योंकि तू उनको चाहता था।4हे परमेश्वर, तू ही मेरा राजा है;याकूब की विजय की आज्ञा दे।5तेरी सहायता से हमअपने शत्रुओं को पीछे खदेड़ देंगे।तेरे नाम से हमअपने विरोध में उठनेवालों को कुचल डालेंगे।6क्योंकि मैं अपने धनुष पर भरोसा नहीं रखता,और न मेरी तलवारमुझे विजय दिलाती है।7बल्कि तूने ही हमेंहमारे शत्रुओं से बचाया है,और जो हमसे घृणा रखते हैंउन्हें लज्जित किया है।8हम निरंतर अपने परमेश्वर कीबड़ाई करते रहते हैं;हम तेरे नाम काधन्यवाद सदा-सर्वदा करते रहेंगे।सेला।9परंतु अब तूने हमें त्याग दियाऔर अपमानित किया है;तू हमारी सेनाओं के साथ आगे नहीं जाता।10तूने हमें शत्रुओं को पीठदिखाने को विवश कर दिया,और हमारे बैरियों नेहमसे लूट-मार की है।11तूने हमें भोजन के लिए कटनेवालीभेड़ों के समान कर दिया है,और हमें जाति-जाति मेंतितर-बितर किया है।12तूने अपनी प्रजा को मुफ़्त मेंबेच दिया है,और उनके बिकने सेतुझे कोई लाभ नहीं हुआ।13तू हमारे पड़ोसियों मेंहमें निंदा का पात्र बनाता है,और हमारे चारों ओर रहनेवालों के लिएहमें हँसी और ठट्ठे काकारण बनाता है।14तू सब जातियों के मध्यहमें घृणा का पात्र बनाता है,और देश-देश के लोगसिर हिला हिलाकर हम पर हँसते हैं।15दिन भर मेरा अपमान होता है।16बुरा-भला कहनेवालोंऔर निंदा करनेवालों के कारणतथा शत्रु और बदला लेनेवालोंके कारण लज्जा नेमेरे मुख को ढाँप लिया है।17हम पर यह सब बीता,फिर भी हम तुझे नहीं भूलेऔर न तेरी वाचा के प्रतिहमने विश्वासघात किया।18हमारे मन न बहके,और न हमारे कदमतेरे मार्ग से भटके,19फिर भी तूने हमें गीदड़ोंके स्थान में कुचल दिया है,और घोर अंधकार सेहमें ढाँप दिया है।20यदि हम अपने परमेश्वर का नाम भूल जाते,या किसी पराए देवताकी ओर अपने हाथ फैलाते,21तो क्या परमेश्वर इसे नहीं जानता,क्योंकि वह तो मन कीगुप्त बातों को जानता है।22परंतु हम दिन भरतेरे निमित्त मार डाले जाते हैं,और वध होनेवाली भेड़ोंके समान समझे जाते हैं।23हे प्रभु, जाग!तू क्यों सोता है? उठ!हमें सदा के लिए न त्याग।24तू अपना मुँह क्यों छिपा लेता है?और हमारे दुःख और सताए जाने कोक्यों भूल जाता है?25हमारा प्राण धूल में पड़ा है;हमारी देह भूमि पर औंधे मुँह पड़ी है।26हे परमेश्वर उठ!हमारी सहायता कर,और अपनी करुणा के कारणहमें छुड़ा ले।Global Bible Initiative