Psalms24
महिमामय राजा
दाऊद का भजन।
1पृथ्वी और जो कुछ उसमें है,अर्थात् जगत और उसमें रहनेवाले सब यहोवा के हैं।2उसी ने समुद्रों पर उसकी नींव रखी,और जल-धाराओं पर उसे स्थापित किया है।3यहोवा के पर्वत पर कौन चढ़ सकता है?और उसके पवित्र स्थान में कौन खड़ा हो सकता है?4वह जिसके हाथ निर्दोष हैं और हृदय शुद्ध है,जिसने अपने मन को व्यर्थ बात की ओर नहीं लगाया,और न कपट से शपथ खाई है।5वह यहोवा से आशिष,और अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर से धार्मिकता प्राप्त करेगा।6ऐसे ही लोग उसके खोजी हैं,जो याकूब के परमेश्वर के दर्शन के अभिलाषी हैं। सेला।7हे फाटको, अपने सिर ऊँचे करो!हे सनातन द्वारो, खुल जाओ !क्योंकि प्रतापी राजा प्रवेश करेगा।8वह प्रतापी राजा कौन है?यहोवा जो सामर्थी और पराक्रमी है,यहोवा जो युद्ध में पराक्रमी है।9हे फाटको, अपने सिर ऊँचे करो!हे सनातन द्वारो, खुल जाओ !क्योंकि प्रतापी राजा प्रवेश करेगा।10वह प्रतापी राजा कौन है?सेनाओं का यहोवा, वही प्रतापी राजा है। सेला।Global Bible Initiative