Psalms2

पुत्र का राज्याभिषेक

1जाति-जाति के लोग क्यों हुल्लड़ मचाते हैं,और देश-देश के लोग व्यर्थ बातेंक्यों सोचते हैं?2यहोवा और उसके अभिषिक्‍त  के विरुद्धपृथ्वी के राजा मिलकर,और शासक आपस मेंसम्मति करके कहते हैं,3“आओ, हम उनके बंधनों को तोड़ डालें,और उनकी रस्सियों कोअपने ऊपर से उतार फेंकें।”
4वह जो स्वर्ग में विराजमान है,हँसेगा; मेरा प्रभु उन्हें ठट्ठों में उड़ाएगा।5तब वह क्रोध में उनसे बातें करेगा;वह उन्हें अपने प्रकोप सेभयभीत कर देगा और कहेगा :6“मैं तो अपने पवित्र पर्वतसिय्योन के सिंहासन पर अपने राजा कोबैठा चुका हूँ।”
7मैं यहोवा के वचन का प्रचार करूँगा :उसने मुझसे कहा, “तू मेरा पुत्र है,आज तू मुझसे उत्पन्‍न‍ हुआ है।8मुझसे माँग, और मैं जाति-जाति केलोगों को तेरे अधिकार में,और सारी पृथ्वी कोतेरी निज भूमि होने के लिए दे दूँगा।9तू उन्हें लोहे के डंडे सेटुकड़े-टुकड़े करेगा,तू कुम्हार के बरतन के समानउन्हें चकनाचूर कर डालेगा।”
10इसलिए अब, हे राजाओ, बुद्धिमान बनो;हे पृथ्वी के न्यायियो,सावधान हो जाओ।11भय के साथ यहोवा की आराधना करो,और काँपते हुए मगन होओ।12पुत्र का सम्मान करो  ,ऐसा न हो कि वह क्रोध करे,और तुम मार्ग ही में नष्‍ट हो जाओ,क्योंकि क्षण भर मेंउसका क्रोध भड़कने पर है।क्या ही धन्य हैं वे सबजो उसकी शरण में आते हैं।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9