Psalms16
यहोवा पर भरोसा
दाऊद का मिक्ताम।
1हे परमेश्वर, मुझे सुरक्षित रख;क्योंकि मैं तेरी शरण में आता हूँ।2मैंने यहोवा से कहा, “तू ही मेरा प्रभु है;तुझे छोड़ मेरी भलाई कहीं नहीं।”3पृथ्वी पर जो पवित्र लोग हैं,वे ही आदर के योग्य हैं;उनसे मैं अति प्रसन्न हूँ।4जो अन्य देवताओं के पीछे भागते हैं,उनका दुःख बढ़ जाएगा;मैं उनके लहूवाले अर्घ नहीं चढ़ाऊँगाऔर न उनका नाम अपने होंठों से लूँगा।5यहोवा मेरा भाग और मेरा कटोरा है;तू मेरे भाग को संभालता है।6मेरे लिए माप की डोरी मनभावने स्थानों पर पड़ी,निश्चय ही मेरा भाग बड़ा सुंदर है।7मैं यहोवा को धन्य कहूँगा जो मुझे सम्मति देता है;रात को भी मेरा मन मुझे शिक्षा देता है।8मैं यहोवा को निरंतर अपने सामने रखता हूँ;वह मेरे दाहिने हाथ रहता है,इसलिए मैं कभी न डगमगाऊँगा।9इस कारण मेरा हृदय आनंदितऔर मेरी आत्मा मगन हुई;मेरा शरीर भी सुरक्षित रहेगा,10क्योंकि तू मेरे प्राण को अधोलोक में न छोड़ेगा,और न अपने पवित्र भक्त को कब्र में सड़ने देगा।11तू मुझे जीवन का मार्ग दिखाएगा;तेरी उपस्थिति में आनंद की भरपूरी है,तेरे दाहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है।Global Bible Initiative