Psalms135
परमेश्वर की महानता
1याह की स्तुति करो !यहोवा के नाम की स्तुति करो;हे यहोवा के सेवको,2तुम जो यहोवा के भवन में,अर्थात् हमारे परमेश्वर के भवन के आँगनों में खड़े रहते हो,उसकी स्तुति करो!3याह की स्तुति करो,क्योंकि यहोवा भला है;उसके नाम का भजन गाओ,क्योंकि यह मनोहर है।4याह ने तो याकूब को अपने लिए,अर्थात् इस्राएल को अपना निज धन होने के लिए चुन लिया है।5मैं तो जानता हूँकि यहोवा महान है,और हमारा प्रभु सब देवताओं से बढ़कर है।6यहोवा जो चाहता है,वह उसे आकाश और पृथ्वी और समुद्रऔर सब गहरे स्थानों में करता है।7वह पृथ्वी की छोर से बादल उठाता है,और वर्षा भेजने के साथ-साथ बिजली चमकाता है,और पवन को अपने भंडार में से निकालता है।8उसने मिस्र में क्या मनुष्य, क्या पशु,सब के पहलौठों को मार डाला।9हे मिस्र, उसने तेरे बीच में,फ़िरौन और उसके सब कर्मचारियों के बीचचिह्न और चमत्कार किए।10उसने बहुत सी जातियाँ नष्ट कीं,और सामर्थी राजाओं को,11अर्थात् एमोरियों के राजा सीहोन को,और बाशान के राजा ओग को,तथा कनान के सब राजाओं को घात किया;12और उनके देश को अपनी प्रजाइस्राएल का भाग होने के लिएउत्तराधिकार के रूप में दे दिया।13हे यहोवा, तेरा नाम सदा के लिए है।हे यहोवा, तेरा स्मरण पीढ़ी से पीढ़ी तक होता रहेगा।14यहोवा अपनी प्रजा का न्याय करेगा,और अपने सेवकों पर तरस खाएगा।15अन्यजातियों की मूर्तियाँ तो सोने-चाँदी की हैं,वे मनुष्यों के हाथों की कारीगरी हैं।16उनके मुँह तो हैं,परंतु वे बोल नहीं सकतीं;उनकी आँखें तो हैं,परंतु वे देख नहीं सकतीं।17उनके कान तो हैं,परंतु वे सुन नहीं सकतीं,न उनमें जीवन की साँस है।18जैसी वे हैं वैसे ही उनके बनानेवाले भी हैं;और वे सब भी जोउन पर भरोसा रखते हैं।19हे इस्राएल के घराने,यहोवा को धन्य कह!हे हारून के घराने, यहोवा को धन्य कह!20हे लेवी के घराने,यहोवा को धन्य कह!हे यहोवा का भय माननेवालो, यहोवा को धन्य कहो!21यहोवा जो यरूशलेम में वास करता है,उसे सिय्योन में धन्य कहा जाए!याह की स्तुति करो !Global Bible Initiative