Psalms110

परमेश्‍वर का चुना हुआ राजा

दाऊद का भजन।

1यहोवा ने मेरे प्रभु से कहा,“मेरे दाहिनी ओर बैठ,जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं कोतेरे पैरों की चौकी न बना दूँ।”2यहोवा तेरे सामर्थ्य के राजदंड को सिय्योन से बढ़ाएगा।तू अपने शत्रुओं के बीच शासन कर।3तेरे युद्ध के दिन तेरी प्रजा के लोगस्वेच्छा से सामने आएँगे;पवित्रता से शोभायमान तेरे जवान तेरे लिएभोर के गर्भ से जन्मी ओस के समान हैं।4यहोवा ने शपथ खाई है और उसे न बदलेगा :“तू मलिकिसिदक की रीति के अनुसार सदा के लिए याजक है।”
5प्रभु तेरे दाहिनी ओर है;अपने क्रोध के दिन वह राजाओं को कुचल डालेगा।6वह जाति-जाति के लोगों को दंड देगा,और लाशों का ढेर लगा देगा;वह समस्त पृथ्वी के प्रधानों को कुचल देगा।7वह मार्ग के किनारे के सोते से जल पीएगा;इसलिए वह अपना सिर ऊँचा करेगा।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9