Psalms11
यहोवा की शरण लेना
संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन।
1मैंने यहोवा की शरण ली है।तुम मेरे प्राण से कैसे कह सकते हो,“पक्षी के समान अपने पहाड़ पर उड़ जा”?2क्योंकि देखो, दुष्ट अपने धनुष चढ़ातेऔर अपने तीर उसकी डोरी पर रखते हैंकि सीधे मनवालों पर अंधकार में तीर चलाएँ।3यदि नीवें नष्ट कर दी जाएँतो धर्मी क्या कर सकता है?4यहोवा अपने पवित्र मंदिर में है;यहोवा का सिंहासन स्वर्ग में है।उसकी आँखें मनुष्य की संतान को देखती रहती हैं,और उसकी पलकें उन्हें जाँचती हैं।5यहोवा धर्मी को परखता है,परंतु उसका मन दुष्ट और उपद्रव सेप्रीति रखनेवालों से घृणा करता है।6वह दुष्टों पर अंगारे बरसाएगा;आग और गंधक और प्रचंड लू उनके कटोरे का भाग होगी।7यहोवा तो धर्मी है,वह धार्मिकता से प्रीति रखता है;धर्मी जन उसका दर्शन पाएँगे।Global Bible Initiative