इब्रानियों8

नई वाचा का महायाजक

1अब जो बातें हम कह रहे हैं उनमें मुख्य बात यह है कि हमारा एक ऐसा महायाजक है जो स्वर्ग में महामहिम के सिंहासन के दाहिनी ओर विराजमान है,2और उस पवित्र स्थान और सच्‍चे तंबू का सेवक है, जिसे किसी मनुष्य ने नहीं बल्कि प्रभु ने खड़ा किया है।
3प्रत्येक महायाजक को भेंट और बलिदान चढ़ाने के लिए नियुक्‍त किया जाता है; इसलिए आवश्यक है कि इस महायाजक के पास भी चढ़ाने के लिए कुछ हो।4यदि वह पृथ्वी पर होता, तो कभी याजक न होता, क्योंकि व्यवस्था के अनुसार भेंट चढ़ानेवाले तो यहाँ हैं,5जो स्वर्ग की वस्तुओं के प्रतिरूप और छाया की सेवा करते हैं; जैसे मूसा को, जब वह तंबू बनाने वाला था, परमेश्‍वर से चेतावनी मिली थी : देख, तू सब कुछ उस नमूने के अनुसार बनाना जो तुझे पहाड़ पर दिखाया गया था।6परंतु यीशु को श्रेष्‍ठ सेवा प्राप्‍त हुई है, यहाँ तक कि वह उस उत्तम वाचा का मध्यस्थ भी ठहरा, जो उत्तम प्रतिज्ञाओं पर आधारित है।
7यदि पहली वाचा निर्दोष होती तो दूसरी को ढूँढ़ने की आवश्यकता न होती।8परंतु परमेश्‍वर उन पर दोष लगाते हुए कहता है : प्रभु कहता है, “देखो, वे दिन आ रहे हैं जब मैं इस्राएल के घराने और यहूदा के घराने के साथ एक नई वाचा बाँधूँगा।”9फिर प्रभु कहता है, “यह उस वाचा के समान नहीं होगी,जो मैंने उनके पूर्वजों के साथ उस दिन बाँधी थीजब मैंने उनका हाथ थामकर उन्हें मिस्र देश से बाहर निकाला था—क्योंकि वे मेरी वाचा में स्थिर नहीं रहे,और मैं भी उनसे विमुख हो गया।”10प्रभु फिर कहता है, “उन दिनों के बादमैं इस्राएल के घराने के साथ जो वाचा बाँधूँगा, वह यह है :मैं अपनी व्यवस्था उनके मन में डालूँगाऔर उसे उनके हृदयों पर लिखूँगा;मैं उनका परमेश्‍वर होऊँगा,और वे मेरे लोग होंगे।11तब वे अपने किसी पड़ोसी  कोऔर अपने किसी भाई को यह शिक्षा नहीं देंगे,‘प्रभु को जान,’क्योंकि उनमें छोटे से बड़े तक सब मुझे जान लेंगे,12क्योंकि मैं उनके अधर्म के विषय में दयालु होऊँगा,और उनके पापों  को फिर कभी स्मरण न करूँगा।”
13जब उसने कहा, “एक नई वाचा,” तो उसने पहली वाचा को पुरानी ठहरा दिया। अब जो पुरानी और जीर्ण हो रही है, वह लुप्‍त होने पर है।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9