1 थिस्सलुनीकियों3

तीमुथियुस का भेजा जाना

1इसलिए जब हमसे और अधिक रहा नहीं गया, तो हमने एथेंस में अकेले रह जाना उचित समझा,2और तीमुथियुस को, जो हमारा भाई और मसीह के सुसमाचार में परमेश्‍वर का सहकर्मी है, भेज दिया कि वह तुम्हारे विश्‍वास में तुम्हें दृढ़ और प्रोत्साहित करे, 3ताकि कोई भी इन क्लेशों से विचलित न हो जाए। तुम स्वयं जानते हो कि हम इसी के लिए ठहराए गए हैं।4वास्तव में जब हम तुम्हारे साथ थे तो पहले से ही तुम्हें कहा करते थे कि हमें क्लेश सहने पड़ेंगे, और तुम जानते हो कि ऐसा हुआ भी।5इस कारण जब मुझसे और रहा नहीं गया, तो मैंने उसे तुम्हारे विश्‍वास की दशा जानने के लिए भेजा, कि कहीं परीक्षा करनेवाले ने तुम्हारी परीक्षा की हो, और हमारा परिश्रम व्यर्थ हो जाए।

तीमुथियुस द्वारा प्रोत्साहन

6परंतु अब तीमुथियुस विश्‍वास और प्रेम का यह अच्छा समाचार लेकर तुम्हारे यहाँ से हमारे पास लौट आया है कि तुम सदैव प्रेम के साथ हमें स्मरण करते हो, और हमसे मिलने की वैसे ही लालसा करते हो जैसे कि हम तुमसे मिलने की।7इसलिए, हे भाइयो, हमने तुम्हारे विश्‍वास से अपने सारे दुःखों और क्लेशों में तुम्हारे विषय में शांति पाई है।8क्योंकि यदि तुम प्रभु में स्थिर हो तो अब हम सचमुच जीवित हैं।9हम उस संपूर्ण आनंद के बदले में जो तुम्हारे विषय में है परमेश्‍वर का धन्यवाद कैसे करें? हम तुम्हारे कारण अपने परमेश्‍वर के सामने आनंदित होते हैं,10तथा रात और दिन बहुत प्रार्थना करते रहते हैं कि तुम्हारा मुख देखें और तुम्हारे विश्‍वास की घटी को पूरा करें।

कलीसिया के लिए प्रार्थना

11अब हमारा परमेश्‍वर और पिता स्वयं ही, तथा हमारा प्रभु यीशु तुम्हारे पास आने में हमारा मार्गदर्शन करे;12और प्रभु ऐसा करे कि तुम एक दूसरे और सब लोगों के लिए प्रेम में वैसे ही बढ़ते और भरपूर होते जाओ, जैसे हम भी तुम्हारे लिए होते हैं,13कि जब हमारा प्रभु यीशु अपने सब पवित्र लोगों के साथ आए तो वह तुम्हारे मनों को हमारे परमेश्‍वर और पिता के सामने पवित्रता में निर्दोष ठहराए। आमीन।

Global Bible Initiative

https://app.library.bible/content/38fa4be736b9bab9