स्तोत्र149hin_cvb

1याहवेह का स्तवन हो.याहवेह के लिए एक नया गीत गाओ,भक्तों की सभा में उनका स्तवन किया जाए.
2इस्राएल अपने कर्ता में आनंदित हो;ज़ियोन की सन्तति अपने राजा में उल्‍लसित हो.3वे उनकी महिमा में नृत्य के साथ स्तवन करें;वे खंजरी और किन्‍नोर की संगत पर संगीत गाया करें.4क्योंकि याहवेह का आनंद उनकी प्रजा में मगन है;वह भोले पुरुष को उद्धार से सुशोभित करते हैं.5सात्विक उनके पराक्रम में प्रफुल्लित रहें,यहां तक कि वे अपने बिछौने पर भी हर्षोल्लास में गाते रहें.
6उनके कण्ठ में परमेश्वर के लिए सर्वोत्कृष्ट वंदनातथा उनके हाथों में दोधारी तलवार हो.7वे अन्य राष्ट्रों पर प्रतिशोधतथा उनकी प्रजा पर दंड के लिए तत्पर रहें,8कि उनके राजा बेड़ियों में बंदी बनाए जाएंऔर उनके अधिकारी लोहे की जंजीरों में,9कि उनके लिए निर्धारित दंड दिया जाए,यह उनके समस्त भक्तों का सम्मान होगा.याहवेह का स्तवन हो.