स्तोत्र134hin_cvb
आराधना के लिए यात्रियों का गीत.
1तुम सभी, जो याहवेह के सेवक हो, याहवेह का स्तवन करो,तुम, जो रात्रि में याहवेह के आवास में सेवारत रहते हो.2पवित्र स्थान में अपने हाथ ऊंचे उठाओ,और याहवेह का स्तवन करो.3याहवेह—स्वर्ग और पृथ्वी के कर्ता,तुम्हें ज़ियोन से आशीष प्रदान करें.