स्तोत्र128hin_cvb

आराधना के लिए यात्रियों का गीत.

1वे सभी धन्य हैं, जिनमें याहवेह के प्रति श्रद्धा पायी जाती है,जो उनकी नीतियों का आचरण करते हैं.2जिसके लिए तुम अपने हाथों से श्रम करते रहे हो, तुम्हें उसका प्रतिफल प्राप्‍त होगा;तुम धन्य होगे और कल्याण होगा तुम्हारा.3तुम्हारे परिवार मेंतुम्हारी पत्नी फलदायी दाखलता समान होगी;तुम्हारी मेज़ के चारोंओर तुम्हारी संतान जैतून के अंकुर समान होगी.4धन्य होता है वह जिसमें याहवेह केप्रति श्रद्धा पाई जाती है.
5ज़ियोन से याहवेह तुमको तुम्हारे जीवनके हर एक दिन आशीषों से भरते रहें,तुम आजीवन येरूशलेम की समृद्धि देखो.6वस्तुतः, तुम अपनी संतान की भी संतान देखने के लिए जीवित रहो.इस्राएल राष्ट्र में शांति स्थिर रहे.