नेहेमियाह12hin_cvb
वे लेवी और पुरोहित, जो ज़ेरुब्बाबेल के साथ लौटे
1शिअलतिएल के पुत्र ज़ेरुब्बाबेल और येशुआ के साथ लौटे पुरोहित एवं लेवियों के नाम ये हैं:सेराइयाह, येरेमियाह, एज़्रा,2अमरियाह, मल्लूख, हत्तुष,3शेकानियाह, रेहुम, मेरेमोथ,4इद्दो, गिन्नेथौन, अबीयाह,5मियामिन, मोआदियाह, बिलगाह,6शेमायाह, योइआरिब, येदाइयाह,7सल्लू, अमोक, हिलकियाह और येदाइयाह,
येशुआ के समय में ये सभी पुरोहितों के प्रधान और उनके रिश्तेदार थे.8ये लेवी येशुआ, बिन्नूइ, कदमिएल, शेरेबियाह, यहूदाह थे. इनके अलावा अपने संबंधियों के साथ मत्तनियाह भी. मत्तनियाह धन्यवाद के गीतों का अधिकारी था.9आराधना के मौके पर बकबुकियाह और उन्नी अपने रिश्तेदारों के साथ एक झुण्ड़ में उनके सामने खड़े हुआ करते थे.10येशुआ योइआकिम का पिता था, योइआकिम एलियाशिब का, एलियाशिब योइयादा का,11योइयादा योनातन का और योनातन यद्दुआ का पिता था.12योइआकिम के दिनों में पुरोहित और पितरों के मुखिया ये थे:
सेराइयाह के कुल से मेराइयाह; येरेमियाह कुल से हनानियाह;13एज़्रा कुल से मेशुल्लाम; अमरियाह कुल से येहोहानन;14मल्लूख से योनातन; शेबानियाह से योसेफ़;15हारिम से आदना; मेराइओथ से हेलकाइ;16इद्दो से ज़करयाह; गिन्नेथौन से मेशुल्लाम;17अबीयाह से ज़ीकरी; मिनियामिन और मोआदियाह से पिलताई;18बिलगाह से शम्मुआ; शेमायाह से योनातन;19योइआरिब से मत्तेनाइ; येदाइयाह से उज्जी;20सल्लू से कल्लाई; अमोक से एबर;21हिलकियाह से हशाबियाह, और येदाइयाह के कुल से नेथानेल.22लेवियों के संबंध में यह हुआ, कि उनके पितरों के प्रधानों का नाम एलियाशिब, योइयादा, योहानन और यद्दुआ के समय में लिखा गया था. उसी प्रकार पुरोहितों का नाम भी फ़ारस के राजा दारयावेश के समय में लिखा गया था.23लेवी के वंशज, जो पितरों के मुखिया थे, उनका नाम एलियाशिब के पुत्र योहानन के समय में लिखा जा चुका था.24हशाबियाह, शेरेबियाह और कदमिएल का पुत्र येशुआ लेवियों में प्रमुख थे. इनका चुनाव परमेश्वर के भक्त दावीद की आज्ञा के अनुसार समूहों में स्तुति और धन्यवाद देने के लिए किया गया था. इनके रिश्तेदार इनके सामने खड़े हुआ करते थे.25मत्तनियाह, बकबुकियाह, ओबदिया, मेशुल्लाम, तालमोन और अक्कूब द्वारपाल थे, जो फाटकों के पास के भंडारों की चौकसी करते रहते थे.26ये योज़ादक के पोते, येशुआ के पुत्र, योइआकिम और राज्यपाल नेहेमियाह और पुरोहित और शास्त्री एज़्रा के समय के सेवक थे.